ग्रैंड डेस्टिनेशन छोड़ इन बॉलीवुड सितारों ने मंदिर में की शादी
अमर उजाला
Wed, 12 July 2023
Image Credit : social media
सेलिब्रिटी वेडिंग्स के बारे में बात करें तो कुछ ऐसे सेलेब्रिटी भी हैं, जिन्होंने मंदिर में शादी रचाई है
Image Credit : social media
परेश रावल-स्वरूप संपत
अभिनेता परेश रावल साल 1987 में पूर्व 'मिस इंडिया' स्वरूप संपत के साथ लक्ष्मी नारायण मंदिर में शादी के बंधन में बंधे थे
Image Credit : social media
मोहित सूरी-उदिता गोस्वामी
फिल्म निर्माता मोहित सूरी ने उदिता गोस्वामी से नौ साल तक डेटिंग करने के बाद आखिरकार साल 2013 में जुहू के इस्कॉन मंदिर में शादी कर ली थी
Image Credit : social media
कविता कौशिक-रोनित बिस्वास
'एफआईआर' फेम कविता कौशिक ने जनवरी 2017 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोनित बिस्वास से केदारनाथ के आनंददायक शिव-पार्वती मंदिर में शादी की थी
Image Credit : social media
रेणुका शहाणे-आशुतोष राणा
अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने सालों की डेटिंग के बाद बॉलीवुड के दिग्गज खलनायक आशुतोष राणा से मंदिर में साधारण तरीके से शादी की
Image Credit : social media
दिव्या खोसला -भूषण कुमार
भूषण कुमार ने 13 फरवरी 2005 को अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस से निर्माता बनी दिव्या खोसला से जम्मू के प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर में शादी की थी
Image Credit : social media
ईशा देओल-भरत तख्तानी
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी व एक्ट्रेस ईशा देओल 29 जून 2012 को अपने बचपन के दोस्त और डायमंड बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ जुहू के इस्कॉन मंदिर में शादी की थी
Image Credit : social media
इशिता दत्ता-वत्सल सेठ
'टार्ज़न: द वंडर कार' फेम वत्सल सेठ ने 28 नवंबर 2017 को टेलीविजन अभिनेत्री इशिता दत्ता से जुहू के इस्कॉन मंदिर में शादी की थी