अमर उजाला
Mon, 4 November 2024
बिग बॉस के घर का इतिहास रहा है कि ज्यादातर पुराने रिश्ते टूटे हैं और नए समीकरण बने हैं
आज हम बिग बॉस के कुछ प्रतियोगियों के बारे में जानेंगे जो पहले तो दोस्त थे बाद में दुश्मन बन गए
'बिग बॉस 11' की शुरुआत में अर्शी और शिल्पा के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी, लेकिन बाद में उनकी दोस्ती में खटास आ गई
करिश्मा तन्ना और सुशांत दिग्विकर को घर में एक साथ देखा गया, वह हमेशा अच्छी टीम की तरह रहे, हालांकि बाद में दोनों ने एक दूसरे से मुंह मोड़ लिया
'बिग बॉस 7' में वीजे एंडी और गौहर खान अच्छे दोस्त थे और बाद में दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं
खली और डॉली बिंद्रा घर के अंदर बहुत अच्छे दोस्त थे, हालांकि बाद में खली ने खुद को डॉली से दूर कर लिया
‘बिग बॉस 13’ एक ऐतिहासिक सीजन रहा, इस सीजन के शुरू में सिद्धार्थ और आसिम अच्छे दोस्त थे, बाद में दोनों जानी-दुश्मन बन गए
कार्तिक के प्रशंसकों ने थिएटर में लगाए जमकर ठुमके, ‘रूह बाबा’ बोलें- काश मैं वहां होता