अमर उजाला
Sun, 30 June 2024
'बिग बॉस' ओटीटी से तीसरे सीजन में एक यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों के साथ हिस्सा ले रहे है. उनकी वजह से बहुविवाह की चर्चा काफी ज्यादा होने लगी है.
बॉलीवुड फिल्मों में भी कई बार दिखी है एक पति और दो पत्नियों की कहानी, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है.
साल 1986 में आई ऋषि कपूर की फिल्म 'नसीब अपना-अपना' में भी उनकी दो पत्नियां नजर आई थीं. फराह नाज और राधिका ने उनकी पत्नियों का किरदार निभाया था.
गोविंदा की फिल्म 'साजन चले ससुराल' में भी उनकी दो पत्नियां होती हैं. तब्बू और करिश्मा कपूर ने उनकी बीवियों का किरदार निभाया था. फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी.
अनिल कपूर, उर्मिला मातोंडकर और श्रीदेवी की फिल्म 'जुदाई' में भी ऐसी कहानी थी, जिसमें श्रीदेवी पैसों की खातिर अनिल की शादी उर्मिला से करा देती हैं. फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी.
1998 में रिलीज हुई 'घरवाली बाहरवाली में भी अभिनेता अनिल कपूर की दो पत्नियां दिखाई गई थीं. फिल्म में रंभा और रवीना टंडन उनकी पत्नियों का किरदार निभाया था.
सांवले रंग के कारण इन हसीनाओं के हाथ से निकले रोल