बॉलीवुड में नहीं जमी बात तो टॉलीवुड चले ये सितारे पिछले कुछ समय से साउथ फिल्मों का जादू बॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से अब बॉलीवुड स्टार्स भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख करने लगे हैं बिग बी अमिताभ बच्चन भी बहुत जल्द साउथ फिल्म प्रोजेक्ट में दमदार रोल में प्ले करते नजर आने वाले हैं दीपिका पादुकोण भी साउथ का रुख कर चुकी हैं, जल्द ही वो प्रभास के साथ प्रोजेक्ट 'के' में नजर आएंगी कियारा आडवाणी भी साउथ सुपरस्टार रामचरण के साथ जोड़ी बनाने जा रही हैं, उनकी अपकमिंग साउथ फिल्म का नाम 'गेम चेंजर' है संजय दत्त भी अपनी आगामी फिल्म 'लियो' की शूटिंग में व्यस्त हैं, इसमें वह तमिल सुपरस्टार थलापति विजय के साथ जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे जाह्नवी कपूर ने भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर लिया है, वो जल्द ही जूनियर एनटीआर के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं दिशा पाटनी साउथ फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के साथ सूर्या स्टारर फिल्म 'कंगुवा' में भी नजर आने वाली हैं बॉलीवुड में नहीं चला सिक्का तो ये बॉलीवुड अभिनेताओं ने किया साउथ इंडस्ट्री का रुख