शहरों के नाम पर बनीं इन बॉलीवुड फिल्मों ने मचाया धमाल

अमर उजाला

Tue, 16 May 2023

Image Credit : social media

रियल स्टोरीज और रियल लोकेशन की चाह में कई निर्देशक शहरों के असली नामों का इस्तेमाल भी करते हैं,  ये नाम सिर्फ फिल्मों की स्क्रिप्ट ही नहीं बल्कि कभी-कभी फिल्म के टाइटल तक भी जगह बना लेते हैं

Image Credit : social media

मिर्जापुर

पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज मिर्जापुर ने अपने हिंसक और बोल्ड डायलॉग्स से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, इस सीरीज के बाद से मिर्जापुर शहर चर्चा में आ गया था 
Image Credit : social media

दिल्ली 6

राकेश ओमप्रकाश द्वारा निर्देशित फिल्म 'दिल्ली 6' में अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी, इसमें पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली के कई हिस्सों को एक्सप्लोर किया गया था
Image Credit : social media

गैंग्स ऑफ वासेपुर

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी 
 
Image Credit : social media

बरेली की बर्फी

आयुष्मान खुराना, कृति सेनन और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'बरेली की बर्फी' में बरेली की गलियों को दिखाया गया था और छोटे शहर की लाइफ को हल्के फुल्के अंदाज में पेश किया था
Image Credit : social media

जिला गाजियाबाद

'जिला गाजियाबाद' एक गैंग्स्टर बबलू श्रीवास्तव की जिंदगी पर आधारित है, इसके अलावा फिल्म में इंस्पेक्टर संजय दत्त भी अपराधियों को सुधारने की जगह मारने में यकीन रखता है
Image Credit : social media

चंडीगढ़ करे आशिकी

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में चंडीगढ़ को दिखाया गया है
 

Image Credit : sociall media

बॉसी लुक में दिखीं श्वेता की कातिलाना अदाएं

shweta tiwari instagram
Read Now