अमर उजाला
Tue, 30 September 2025
साउथ की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
पवन कल्याण की अदाकारी वाली इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 63.75 करोड़ रुपये से खाता खोला।
शुक्रवार और शनिवार को फिल्म की कमाई 18.45 और 18.5 करोड़ रुपये रही।
रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
वीकएंड के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई घटी और इसने 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
रिलीज से पहले प्रीव्यू में फिल्म की कमाई 21 करोड़ रुपये हुई थी।
इस तरह से फिल्म ने अब तक 147.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
'ओजी' में बॉलीवुड कलाकार इमरान हाशमी भी हैं। इस फिल्म से उन्होंने साउथ में डेब्यू किया है।
माता की भक्ति में लीन तमन्ना, घर पर रखा कीर्तिन