अमर उजाला
Wed, 1 October 2025
पावर स्टार पवन कल्याण की हालिया रिलीज फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ लगातार दर्शकों को प्रभावित कर रही है।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी रफ्तार बनाए हुए है और अच्छे नंबर हासिल कर रही है।
यही कारण है कि छह दिनों में ही ‘ओजी’ ने 150 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है।
अब मंगलवार को अपने छठे दिन ‘ओजी’ ने 7.38 करोड़ रुपए की कमाई की है।
हिंदी में बेशक फिल्म लाखों में कमा रही है। लेकिन तेलुगु भाषा में फिल्म की कमाई लगातार अच्छी बनी हुई है।
इससे पहले सोमवार को भी फिल्म ने 7.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
इस तरह से अब छह दिनों में ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने कुल 155.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।
‘दे कॉल हिम ओजी’ में पवन कल्याण के साथ इमरान हाशमी प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। वो फिल्म में विलेन बने हैं।
एथनिक ड्रेस में नेहा धूपिया ने दिए खूबसूरत पोज