अमर उजाला
Mon, 28 November 2022
अजय देवगन अपनी सख्त इमेज और प्लीजिंग पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं
हाल ही में उनकी दृश्यम 2 फिल्म रिलीज हुई है, और इस फिल्म से एक्टर के सितारे वापस बुलंदी पर आ गए हैं
द कपिल शर्मा शो पर अजय देवगन ने बताया कि उन्हें बंद और छोटी जगहों से दिक्कत है, लेकिन इसके पीछे भी एक वजह है
अजय ने कपिल शर्मा से बातचीत में बताया कि वो लिफ्ट जैसी जगहों से बहुत बचने की कोशिश करते हैं. उन्हें लिफ्ट में 'क्लॉस्ट्रोफोबिक' फील होता है
अजय ने कहा- मैं एक बार लिफ्ट में था, और वो एकदम से चौथी- तीसरी फ्लोर से नीचे बेसमेंट आ गिरी. हम अंदर डेढ़ घंटे से ज्यादा तक फंसे रहे थे
उसके बाद से ही मैं लिफ्ट में क्लॉस्ट्रोफोबिक फील करने लगा हूं. मैंने उसके बाद से ही लिफ्ट लेना बंद कर दिया था
IAS बनना चाहती थीं यामी गौतम