अमर उजाला
Thu, 18 November 2021
मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के घर गूंजीं किलकारियां, वो सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों की मां बन गई हैं
अपनी जिंदगी के इस मोस्ट हैप्पिएस्ट मोमेंट को प्रीति और उनके पति जेने गुडइनफ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया
प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हसबैंड संग अपनी फोटो के साथ एक स्पेशल नोट शेयर करके ये गुड न्यूज दी
प्रीति ने पोस्ट में लिखा, मैं आज आप सभी के साथ हमारी अमेजिंग न्यूज शेयर करना चाहती हूं. मैं और जीन बहुत ज्यादा खुश हैं. हमारे दिलों में इतना ज्यादा ग्रैटिट्यूड और प्यार भर गया है, क्योंकि हमारे घर में दो जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ ने जन्म लिया है
प्रीति ने कहा, हम अपनी जिंदगी के नए फेज को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं. हमारी इनक्रेडिबल जर्नी का हिस्सा बनने के लिए सभी डॉक्टर्स, नर्स और हमारी सरोगेट का दिल से बहुत शुक्रिया
इस कपल को उनके बच्चों के जन्म पर दुनिया भर से सोशल मीडिया के जरिए बधाई मिल रही है
2021 में शादी करने वाले कलाकार