पहले हफ्ते में ऐसा रहा बैड न्यूज का हाल, संघर्ष कर रहीं सरफिरा-इंडियन 2 विक्की कौशल की बैड न्यूज धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ रही है फिल्म ने सातवें दिन 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की, इसी के साथ इसने अब तक 42.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है सरफिरा ने 14वें दिन 35 लाख रुपये की कमाई के साथ अब तक कुल 22.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है इंडियन 2 ने 14वें दिन एक करोड़ रुपये की कमाई की, फिल्म की कुल कमाई 80.4 करोड़ रुपये हो गई है कल्कि 2898 एडी ने 29वें दिन 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, इसी के साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 623.85 करोड़ रुपये हो गया है 21वें दिन किल ने 30 लाख रुपये की कमाई की, इसी के साथ फिल्म ने अब तक 21.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है ....