'चंदू चैंपियन' की रफ्तार धीमी, जानें अन्य फिल्मों का हाल कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है फिल्म ने सातवें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 35.25 करोड़ रुपये हो गई है वहीं, मुंजा की कमाई में भी गिरावट दर्ज की जा रही है फिल्म ने 14वें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, इसी के साथ इसने कुल 67.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है मिस्टर एंड मिसेज माही ने 21वें दिन 15 लाख रुपये के साथ कुल 35.7 करोड़ रुपये का कुल कारोबार कर लिया है ....