ओपनिंग डे पर 'कल्कि 2898 एडी' ने की छप्परफाड़ कमाई, जानें अन्य फिल्मों का हाल नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन अभिनीत इस फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की है 'कल्कि 2898 एडी' ने ओपनिंग डे पर 95 करोड़ का कलेक्शन किया है 'चंदू चैंपियन' ने 14वें दिन 49 लाख रुपये का कलेक्शन किया इसी के साथ ही फिल्म ने 55.24 करोड़ रुपये का कुल कारोबार कर लिया है 21वें दिन 'मुंजा' ने 75 लाख रुपये बटोरे, इसी के साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 90.80 हो गया है ....