अमर उजाला
Fri, 15 August 2025
अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।
थिएटर्स में जबरदस्त जलवा बिखेरने के बाद 'महवतार नरसिम्हा' की रफ्तार अब कम होती नजर आ रही है।
इसकी वजह है बीते दिन गुरुवार को 'कुली' और 'वॉर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
फिल्म ने बीते शुक्रवार को 2.70 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बुधवार को फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
'महावतार नरसिम्हा' ने कुल 21 दिनों में 188.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
इस फिल्म में विष्णु पुराण पर आधारित कहानी दिखाई गई है, जिसमें नरसिम्हा भगवान के अवतार को दिखाया गया है।
फिल्म में हिरण्यकश्यप और विष्णु भक्त प्रह्लाद के बीच की भिड़त को शानदार ढंग से दिखाया गया है, जिसे दर्शकों द्वारा भरपूर प्यार मिल रहा है।
Sholay Quiz: क्या आप जानते हैं 'शोले' से जुड़े इन सवालों के जवाब?