अमर उजाला
Sun, 6 April 2025
हाल ही में तिग्मांशु धूलिया टीवी शो 'सीआईडी' में अपने विलेन रोल से चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने बाराबोसा का किरदार निभाया है।
आइए जानते हैं उनकी फिल्मों के बारे में, जिनमें उन्होंने दमदार किरदार निभाया है।
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' एक चर्चित फिल्म रही। इस फिल्म में तिग्मांशु धूलिया ने रामाधीर सिंह का किरदार निभाया था, जो विलेन रोल में थे।
शाहरुख अभिनीत फिल्म 'जीरो' में तिग्मांशु धूलिया ने उनके पिता का किरदार निभाया था, जिसमें वो अशोक सिंह नाम के रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अभिनय की बहुत तारीफें हुईं थीं।
हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'शाहिद' में राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में तिग्मांशु धूलिया ने मकबूल मेनन का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।
तिग्मांशु धूलिया ने ही इस फिल्म का निर्देशन किया है और इसके साथ ही उन्होंने फिल्म में अली फजल के पिता का किरदार भी निभाया है।
ऑफ शोल्डर ड्रेस में तस्वीरें शेयर कर नेहा मलिक ने कहा- 'रद्द करें अपना रविवार का प्लान'