अमर उजाला
Sat, 13 April 2024
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने हाल ही में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित मोदी के खिलाफ केस जीता
हालांकि, एक बार फिर जेनिफर परेशान और दुखी हैं, क्योंकि उनकी छोटी बहन बहुत बीमार हैं और वे वेंटिलेटर पर हैं
अभिनेत्री ने कहा कि मैं अपने गृहनगर जा रही हूं, क्योंकि मेरी छोटी बहन वेंटिलेटर पर हैं, उन्हें मेरी जरूरत है और मुझे उनके साथ रहना है
भाई के निधन के बाद जेनिफर पर सात लड़कियों की जिम्मेदारी है, उन्हें इसके कारण कठिन समय का सामना करना पड़ रहा है
अभिनेत्री ने कहा कि इसी स्थिति के दौरान असित मोदी के साथ उनकी अनबन हुई थी और उन्होंने तारक मेहता शो छोड़ दिया था
जेनिफर ने निर्माता पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस भी दर्ज किया था, जिसमें उन्हें शो के पूर्व कलाकारों का साथ भी मिला था
मौनी हुईं बोल्ड और मोनालिसा ने दिखाएं हुस्न के जलवे