टॉम क्रूज की दमदार फिल्में, आपने देखी क्या?

अमर उजाला

Wed, 2 July 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज आज 03 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं, जानते हैं उनकी कुछ शानदार और चर्चित फिल्मों के बारे में

Image Credit : सोशल मीडिया
टॉम क्रूज की चर्चित फिल्मों में 'टॉप गन: मेवरिक' शामिल है, इसमें एक्टर ने पीट का किरदार निभाया
 
Image Credit : सोशल मीडिया

मिशन इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी की फिल्मों ने टॉम को सबसे ज्यादा लोकप्रियता दिलाई है, करियर की इस सबसे सफल फ्रेंचाइजी में एक्टर ईथन हंट नाम का किरदार निभाते हैं, इसकी पहली फिल्म 1996 में रिलीज हुई, वहीं, इस साल आठवीं फिल्म रिलीज हुई

Image Credit : सोशल मीडिया

टॉम क्रूज फिल्म 'अमेरिकन मेड' (2017) भी दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय रही है, जो बैरी सील की जिंदगी पर आधारित है। एक ऐसा अमेरिकी पायलट, जो स्मगलिंग की गतिविधियों में शामिल होता है

Image Credit : सोशल मीडिया

साल 1994 में आई फिल्म 'इंटरव्यू विद द वैम्पायर' भी टॉम क्रूज की बेस्ट फिल्मों में शामिल है, जो साल 1976 में लिखे गए ऐनी राइस के नॉवेल पर आधारित है
 

Image Credit : सोशल मीडिया
1999 में आई 'आईज वाइड शट' इरोटिक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें टॉम के साथ निकोल किडमैन ने लीड रोल अदा किया था
Image Credit : सोशल मीडिया

'ओब्लिवियन' भी टॉम क्रूज की दमदार फिल्म की लिस्ट में शामिल है, इसने साल 2013 में थिएटर्स में दस्तक दी थी
 

Image Credit : सोशल मीडिया
टॉम की 'एज ऑफ टूमारो' (2014) एक अमेरिकी साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ डॉलर का कारोबार किया था
Image Credit : सोशल मीडिया

साल 2012 में फिल्म 'जैक रीचर' रिलीज हुई,  इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में टॉम क्रूज ने एक यूएस आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाया

Image Credit : सोशल मीडिया
साल 2010 में फिल्म नाइट एंड डे आई, यह टॉम क्रूज की एक्शन कॉमेडी फिल्म है
Image Credit : सोशल मीडिया

द्वितीय विश्व युद्ध के कालखंड में स्थापित टॉम क्रूज की फिल्म 'वाल्किरी' भी खूब लोकप्रिय है, इस फिल्म में टॉम ने कर्नल क्लॉस वॉन स्टॉफनबर्ग की भूमिका अदा की

Image Credit : सोशल मीडिया

शरवरी वाघ ने बिकनी में दिए पोज, बॉडीकॉन ड्रेस में निया शर्मा ने दिखाए जलवे

सोशल मीडिया
Read Now