अमर उजाला
Mon, 19 May 2025
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ 17 मई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
इस फिल्म ने बीते दिन वीकएंड पर 17.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, इसने अपने ओपनिंग डे पर 17.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
अगर फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो, इसने दो दिनों में 35.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
टॉम क्रूज की चर्चित सीरीज 'मिशन इंपॉसिबल' का यह आठवां और आखिरी पार्ट 'मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ है, जो भारत में रिलीज किया गया है।
साथ ही आपको बताते चलें कि निर्माताओं ने इस फिल्म को अमेरिका से पहले भारत में रिलीज किया है। अमेरिका में यह फिल्म 23 मई को रिलीज होगी।
यह फिल्म भारत में दर्शकों का दिल जीत रही है, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी दिख रहा है।
फिल्म में मुख्य भूमिका में टॉम क्रूज हैं, जो ईथन हंट बनकर दुनिया को बचाते हैं। इसके अलावा साइमन पेग, विंग रेम्स और आई मोरैलिस भी अहम भूमिका में नजर आए हैं।
मौनी रॉय पहुंचीं फ्रांस, Cannes के रेड कॉर्पेट पर आएंगी नजर; देखिए तस्वीरें