टॉम क्रूज ने 35 साल पुरानी तस्वीरें कीं साझा, दोस्त जेरी के नाम लिखा खास मैसेज

अमर उजाला

Sat, 28 June 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@tomcruise

हाल ही में फिल्म ‘F1’ रिलीज हुई। इस फिल्म में लीड रोल में ब्रैड पिट हैं। मगर जब फिल्म का प्रीमियर हुआ तो इसमें टॉम क्रूज भी नजर आए। दरअसल, इस फिल्म के प्रोड्यूसर जेरी ब्रुकहाइमर, टॉम के अच्छे दोस्त हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@tomcruise

साथ ही साल 1990 में टॉम की फिल्म ‘डे ऑफ थंडर’ को जेरी ब्रुकहाइमर ने ही प्रोड्यूस किया था, यह फिल्म भी एफवन रेसिंग पर थी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@tomcruise

टॉम क्रूज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म ‘डे ऑफ थंडर’ से जुड़ी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही प्रोड्यूसर और दाेस्त जेरी के नाम एक खास मैसेज भी लिखा है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@tomcruise

टॉम इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखते हैं, ‘मुझे हमेशा रेसिंग फिल्म का मजा और रोमांच पसंद आता है। आज मेरे दोस्त जेरी ब्रुकहाइमर के लिए दो बातें खास हैं। पहली F1 की रिलीज और दूसरी, ‘डेज ऑफ थंडर’ में डायरेक्टर टोनी स्कॉट के साथ, हमारे कोलेबोरेशन को 35 साल पूरे हो चुके हैं।’ 

Image Credit : इंस्टाग्राम@tomcruise

टॉम आगे लिखते हैं, ‘ फिल्म F1 के लिए जेरी और ब्रैड पिट को बधाई।’  

Image Credit : इंस्टाग्राम@tomcruise

टॉम क्रूज के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी एक फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ रिलीज हुई। 

Image Credit : यूट्यूब

टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने दुनिया भर में और भारत में भी अच्छा बिजनेस किया है।

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खुशी कपूर ने शेयर की जून की तस्वीरें, घोड़े पर बैठकर दिए पोज

इंस्टाग्राम @ khushikapoor
Read Now