डबल रोल वाली 10 फिल्में

अमर उजाला

Fri, 16 July 2021

Image Credit : Instagram- Hrithik Roshan

बॉलीवुड फिल्में तरह-तरह के प्रयोग करने के लिए जानी जाती हैं जिसमें एक प्रयोग डबल रोल भी रहा है

Image Credit : Instagram- Hema Malini
जानिए कौन सी हैं वो 10 फिल्में जिसमें नामी एक्टरों ने निभाए डबल रोल
Image Credit : Instagram- Shah Rukh Khan

10. राम और श्याम

1967 में आई फिल्म राम और श्याम में द ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार ने दो भाइयों का किरदार निभाया था जो बचपन में बिछड़ जाते हैं
Image Credit : Film Poster

9. सच्चा-झूठा

1970 में आई इस फिल्म में राजेश खन्ना ने रंजीत और भोला नाम के दो किरदार निभाए थे जो हूबहू एक जैसे दिखते थे, ये फिल्म उस समय की ब्लॉकबस्टर थी
Image Credit : Film Poster

This browser does not support the video element.

8. सीता-गीता

1972 में आई सीता-गीता में हेमा मालिनी डबल रोल के किरदार में थीं जिसमें एक स्वाभाव से तेज-तर्रार तो दूजी सीधी-सादी थी
Video Credit : Instagram- Hema Malini

7. डॉन

1978 में ब्लॉकबस्टर हिट डॉन ने महानायक अमिताभ बच्चन को शोहरत की बुलंदियों में पहुंचा दिया था जिसमें अमिताभ ने डबल रोल कर पुलिस को काफी छकाया था

Image Credit : Film Poster

6. चालबाज

1989 की इस सुपरहिट फिल्म को कौन भूल सकता है जिसमें श्रीदेवी ने डबल रोल कर कई दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था, उनके साथ इस फिल्म में सनी देओल भी थे
Image Credit : Film Poster

5. जुड़वां

1997 में आई सुपरहिट फिल्म जुड़वां ने सलमान खान को चुनौतीपूर्ण किरदारों को निभाने वाला अभिनेता बना दिया था, डेविड धवन की इस फिल्म में मनोरंजन की कोई कमी नहीं थी
Image Credit : Film Poster

This browser does not support the video element.

4. कहो न प्यार है

साल 2000 में आई इस फिल्म से ऋतिक रोशन ने अपना फिल्मी सफर शुरू किया था जिसमें उनका डबल रोल भी था

Video Credit : Instagram- Hrithik Roshan

3. ओम शांति ओम

2007 में आई इस फिल्म में शाहरुख खान ने डबल रोल किया था, शाहरुख की शानदार एक्टिंग के चलते फिल्म ओम शांति ओम ने सुपरहिट फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा लिया
Image Credit : Film Poster

2. क्रिश 3

क्रिश सीरीज की इस कड़ी में ऋतिक रोशन ने डबल रोल का किरदार किया था जिसमें वे बाप और बेटे दोनों बने थे, हालांकि इससे पहले क्रिश में भी ये प्रयोग ऋतिक कर चुके थे
Image Credit : Film Poster

1. धूम-3

मिस्टर परफैक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान ने धूम सीरीज की इस कड़ी में डबल रोल प्ले किया था जिसमें उन्होंने दो जुड़वां भाइयों का किरदार निभाया था
Image Credit : Film Poster

इंस्टाग्राम रिचलिस्ट के टॉप-10

Instagram- Selena Gomez
Read Now