बॉलीवुड के सबसे महंगे और आलीशान बंगले के मालिक हैं ये सितारे बॉलीवुड में जहां कुछ सितारे महंगी गाड़ियों का शौक रखते हैं वहीं कुछ सितारे आलीशन घर खरीदने का सपना देखते हैं आइए आज आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं जिनके पास सबसे ज्यादा महंगे घर हैं इस लिस्ट में सबसे पहले शाहरुख खान का नाम आता है, खबरों की मानें तो 'मन्नत' की कीमत 200 करोड़ रुपये है अमिताभ बच्चन का बंगला दूसरे स्थान पर है, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘जलसा’ की कीमत 112 करोड़ रुपये है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का मुंबई में शानदार घर है और जिसकी कीमत लगभग 118.94 करोड़ रुपये है इस लिस्ट में रणबीर और आलिया के नए घर का भी नाम शामिल है, खबरों की मानें तो दोनों ने मिलकर 250 करोड़ रुपये में यह घर खरीदा है ss