अमर उजाला
Thu, 30 January 2025
‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, वो कई बार अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी स्पॉट की जा चुकी हैं
अब हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सैम के साथ अपने कुछ अनसीन फोटोज शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया
तृप्ति ने अपने कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के जन्मदिन पर ये तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने दिल वाला इमोजी लगाया है
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए तृप्ति ने लिखा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं सैम मर्चेंट, आपके लिए ढेर सारा प्यार और खुशियों की कामना करती हूं’
तृप्ति डिमरी ने अपनी स्टोरी में कुल तीन तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो और सैम कहीं घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं, एक तस्वीर में दोनों काला चश्मा लगाकर फोटो क्लिक करवा रहे हैं
बताते चलें कि सैम मर्चेंट के साथ तृप्ति डिमरी का नाम काफी वक्त से जोड़ा जा रहा है पर अब तक इन दोनों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है
हालांकि, तृप्ति की इस पोस्ट को देख फैंस के मन में इन दोनोंं के रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं
सैम की बात करें तो वो एक व्यवसायी के होने के साथ-साथ एक ट्रैवेल ब्लॉगर भी हैं। इनके इंस्टाग्राम पर करीब 247K फॉलोवर्स हैं
वहीं वर्कफ्रंट पर तृप्ति डिमरी अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारियों में जुटी हैं, जिसमें वो शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी
दादर के फूल मार्केट में नेहा मलिक ने कराया फोटोशूट