अमर उजाला
Sun, 22 June 2025
हाल ही में साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साउथ के नामी एक्टर विजय की तस्वीरें शेयर कीं। विजय को जन्मदिन की बधाई देर से तृषा ने दी। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे बेस्ट बेस्ट फ्रेंड।'
तृषा ने जो फोटो विजय की अपनी इंस्टाग्राम पर साझा की है, उसमें वह प्यार से विजय को निहार रही हैं। वहीं विजय पप्पी (डॉग) के साथ खेल रहे हैं।
तृषा और विजय की इस तस्वीर पर फैंस ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर लिखता है, 'आप दोनों साथ में कितने प्यारे लगते हो।'
बताते चलें कि तृषा और विजय एक-दूसरे को गहरा दोस्त बताते हैं। मगर लंबे समय से इनकी डेटिंग की खबरों की अफवाह भी उड़ रही है।
डेटिंग की अफवाह के बीच तृषा और विजय की इस प्यारी सी तस्वीर का सामने आना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
तृषा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' में नजर आईं।
वहीं विजय भी एक फिल्म 'थलपति 69' कर रहे हैं। यह फिल्म काफी समय से चर्चा में बनी हुई है।
ऑफ शोल्डर ड्रेस में वामिका ने ढाई कयामत