अमर उजाला
Tue, 30 December 2025
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को रिलीज हुई।
शुरुआत में फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया। हालांकि वीकएंड के बाद इसकी कमाई घटी।
सोमवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
रविवार को इसने 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
इस फिल्म ने पांच दिनों में 25.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
इसकी कमाई पर 'धुरंधर' का असर पड़ा है। 25वें दिन 'धुरंधर' ने 10.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।
'तू मेरी मैं तेरा...' के निर्देशक और लेखक समीर विद्वांस हैं। वह इसके निर्माताओं में से एक हैं।
इससे पहले कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे 'पति पत्नी और वो' में साथ में नजर आए थे।
'धुरंधर' ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानें 24वें दिन का कलेक्शन