हॉलीवुड के सुपरहीरो की पकड़ बरकरार, धीमी हुई 'कल्कि 2898 एडी' की कमाई हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है पांचवे दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है, इसी के साथ फिल्म ने 78.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया है विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की बैड न्यूज ने 12वें दिन 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है इसी के साथ ही अब तक फिल्म की कुल कमाई 54.60 करोड़ रुपये हो गई है किल ने 26वें दिन 12 लाख रुपये का कारोबार किया, इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 23.04 करोड़ रुपये हो गई है कल्कि 2898 एडी ने 34वें दिन एक करोड़ रुपये की कमाई की, इसी के साथ फिल्म ने 634.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है ...