अमर उजाला
Mon, 28 April 2025
बिग बॉस 16 अभिनेता अंकित गुप्ता ने अपनी ड्रीम कार खरीद ली है। अभिनेता ने अपनी खुशी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।
रविवार को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी, इस पोस्ट में उन्होंने कार के बोनट को चूमते हुए एक तस्वीर शेयर की।
कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, घर में स्वागत है। मैं अपने दिल की गहराइयों से उन सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचने में मदद की, मेरे सभी प्रशंसक, दोस्त और परिवार।’
सोशल मीडिया पर उनकी कई अन्य तस्वीरें भी कार के साथ सामने आई हैं, जिसमें वह अपने दोस्तों अभिनेता अभिषेक कुमार और करण वी ग्रोवर के साथ नजर आ रहे हैं।
अभिनेता ने जैसे ही अपने सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर की। उनके फैंस और इंडस्ट्री के साथियों ने बधाई देना शुरू कर दिया।
अभिनेत्री टीना दत्ता ने लिखा, ‘हार्दिक बधाई दोस्तों.. आप सभी इसके हकदार हैं।’
अभिनेता अंकित गुप्ता ने साल 2012 में बालिका वधू में डॉ अभिषेक कुमार के रूप में अपने अभिनय की शुरुआत की।
2012 में ही वह टूटिया दिल में भी नजर आए। साल 2014 में ‘साड्डा हक’ से अपनी पहचान बनाई। इसके बाद वह ‘उड़ारियां’ में भी नजर आए। वह बिग बॉस 16 का भी हिस्सा रह चुके हैं।
वन पीस में संदीपा धर ने दिखाईं खूबसूरत अदाएं