अमर उजाला
Thu, 9 October 2025
टीवी अभिनेता नंदीश सिंह संधू ने गुरुवार को अपनी सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।
नंदीश सिंह संधू ने एक्ट्रेस कविता बनर्जी के साथ सगाई की है। दोनों ने सगाई की तस्वीरों के अलावा सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
नंदीश और कविता शेयर की गई तस्वीरों में प्यार के रंग में रंगे नजर आए।
जल्द ही नंदीश सिंह संधू कविता बनर्जी के साथ शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे।
नंदीश सिंह संधू की बात करें तो उनकी जिंदगी में दूसरी बार प्यार ने दस्तक दी है। नंदीश सिंह संधू की पूर्व पत्नी टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई हैं। साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया।
नंदीश की मंगेतर कविता बनर्जी के करियर फ्रंट की बात करें तो वह सीरियल ‘भाग्य लक्ष्मी’ और फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में भी नजर आईं। इसके अलावा वेब सीरीज ‘हिचकी एंड हुकअप्स’ का भी हिस्सा रही हैं।
नंदीश सिंह संधू की बात करें तो वह हिट सीरियल ‘उतरन’ में रश्मि देसाई के अपोजिट नजर आए थे। साथ ही वह फिल्म ‘सुपर 30’ का भी हिस्सा रहे हैं।
स्टनिंग तस्वीरें शेयर कर राशा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा