अमर उजाला
Sat, 12 April 2025
टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं।
इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपने पर्सनल और सोशल लाइफ के बीच में किस तरह सामंजस्य बिठाती हैं, उसे दिखाया है।
शेयर की किए गए एक तस्वीर में अभिनेत्री मैरून कलर की साड़ी पहने सुकून से बैठी दिख रही हैं।
वहीं उसी पोस्ट में शेयर किए गए एक वीडियो में दिव्यांका अवार्ड लेने के लिए किसी कार्यक्रम में जाती हुईं दिख रही हैं।
इसके अलावा एक तस्वीर में एक्ट्रेस बीमार दिख रही हैं, फिर भी काम पर जाने के लिए तैयार हो रही हैं।
इस पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा कि छोटे से जीवन में पुरस्कार, सम्मान, प्यार, कर्तव्य, जिम्मेदारियां। इन सभी का आनंद उठाएं।
इस पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट किया कि आपकी इच्छाशक्ति शानदार है।
ब्लैक ड्रेस में खुशी कपूर ने शेयर कीं बेडरूम से तस्वीरें