जेनिफर विंगेट ने पहाड़ों के बीच उठाया छुट्टियों का लुत्फ, साझा की तस्वीरें जेनिफिर विंगेट छोटे पर्दे के कई शोज से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। हाल ही में जेनिफर ने अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह पहाड़ों में छुट्टियों का आनंद लेती दिख रही हैं। एक तस्वीरें में वह लाल गुलाब के गुलदस्ते के साथ नजर आ रही हैं। साझा किए गए एक फोटो में वह पराठे, नूडल्स और चाय का लुत्फ उठाती दिख रही हैं। एक तस्वीर में वह पहाड़ों के बीच ब्लैक जैकेट में बेहद सुंदर दिख रही हैं। इन तस्वीरों पर ज्यादातर फैंस हार्ट इमोजी साझा कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। एंटर