अमर उजाला
Sat, 29 June 2024
टीवी एक्ट्रेस नौशीन अली सरदार आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं, उनका जन्म 29 जून 1982 को मुंबई में हुआ था
नौशीन ने एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कुसुम' से अपनी पहचान बनाई थी, यह शो साल 2001 से 2005 तक चला था
नौशीन महज 18 साल की थीं, जब उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा था, वो 'काल चक्र', 'गंगा', 'बींद बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा', 'मेरी डोली तेरे अंगना' और 'सिंदूर तेरे नाम का' समेत कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं
टीवी सीरियल के अलावा उन्होंने 'फियर फैक्टर' और 'मिस्टर एंड मिस टीवी' जैसे कई रिएलिटी शो में भी काम किया है
टीवी के अलावा उन्होंने 'मैं एक दिन लौट के आउंगा', 'थ्री' और 'दो दिलों के खेल में' फिल्म में भी अभिनय किया है, इसके साथ-साथ उन्होंने 'क्लास ऑफ 2020' वेब सीरीज में भी काम किया है
कॉमेडी की क्वीन हैं उपासना सिंह