क्या नागिन के नए सीजन में होगी प्रियंका चाहर की एंट्री? अभिनेत्री ने दिया ये जवाब टीवी अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर काफी वक्त से कहा जा रहा था कि वो टीवी शो 'नागिन' के अगले सीजन में नजर आएंगी कहा जा रहा था कि प्रियंका चाहर 'नागिन' के नए सीजन के लिए पहली पसंद हैं अब इस मामले पर खुद प्रियंका की ओर से जवाब आ गया है प्रियंका चाहर ने कहा कि उन्हें खुद भी नहीं पता कि उनके नाम की चर्चा क्यों हो रही हैं उन्होंने कहा कि वो इस शो में काम नहीं कर रही हैं और उन्हें इसका ऑफर भी नहीं मिला है प्रियंका चाहर बिग बॉस में भी काम कर चुकी हैं और हाल ही में उन्हें सीरीज 'दस जून की रात' में देखा गया था s