अभिनेत्री रीम शेख को हो गई ऐसी बीमारी, जो नहीं ले रही जाने का नाम अभिनेत्री रीम शेख इन दिनों टीवी शो 'मास्टर शेफ' में नजर आ रही हैं इसी बीच, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक जानकारी देते हुए बताया कि वो बीमार पड़ गई हैं उन्होंने बताया कि उन्हें वायरल इंफेक्शन हो गया है, जो जाने का नाम ही नहीं ले रहा है रीम ने बताया कि अगले कुछ हफ्तों तक उनके सोशल मीडिया हैंडल को उनकी टीम मैनेज करेगी उन्होंने जल्द किसी अच्छी खबर के साथ वापसी करने का वादा करते हुए कहा कि दुआओं में याद रखना रीम शेख के करियर की बात करें तो वो तुझसे है राब्ता, बेस्ट ऑफ लक निक्की, इश्कबाज, तू आशिकी, खेलती है जिंदगी आंख मिचौली समेत कई शो में अभिनय कर चुकी हैं ्