अमर उजाला
Fri, 29 November 2024
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के घर ED की रेड पड़ी है, जानिए राज कुंद्रा से जुड़ी दस अनसुनी बातें...
राज का जन्म लंदन में एक भारतीय प्रवासी के घर में हुआ, उनके पिता बिजनेस करने से पहले बस कंडक्टर हुआ करते थे
18 वर्ष की उम्र में राज दुबई और फिर वहां से नेपाल पहुंचे, यहां से वो ब्रिटेन के फैशन रिटेलर्स को पश्मीना शॉल बेचते थे
वापस दुबई आकर राज ने ट्रेडिंग कंपनी की स्थापना की, इसी दौरान वो बॉलीवुड में भी निवेश करने लगे
राज ने पहली शादी कविता कुंद्रा से की, दोनों ने 2006 में तलाक ले लिया, फिर 2009 में राज ने शिल्पा शेट्टी से शादी की
विवादों के साथी कुंद्रा ने 2009 में IPL टीम राजस्थान रॉयल्स खरीदी, जिसके निवेश को लेकर सवाल उठाए गए
2021 में अश्लील कंटेंट बनाने का आरोप लगा, गिरफ्तारी हुई और 63 दिनों तक जेल में भी रहे, जेल के दिनों पर एक फिल्म बनाई
राज कुंद्रा को 2019 में स्वच्छ भारत मिशन में भागीदारी के लिए ‘चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था
नेहा धूपिया और कृति सेनन का दिखा स्टाइलिश अवतार