क्या उर्फी जावेद ने की सगाई ? इस शख्स ने किया प्रपोज; वीडियो वायरल

अमर उजाला

Thu, 13 February 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारयल हुआ, जिसमें इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद को एक शख्स घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करता हुआ नजर आया। तो क्या उर्फी ने सगाई कर ली है? कौन है, जिसने उर्फी को प्रपोज किया? जानिए पूरा मामला। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@urf7i

असल में उर्फी जावेद खुद सगाई नहीं कर रही हैं। वह तो 14 फरवरी से डिज्नी प्लस हॉस्टस्टार पर आने वाले शो ‘एगेज्ड रोका या धोखा’ को होस्ट करने वाली हैं। इसमें उनका साथ स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल दे रहे हैं। हर्ष ही उन्हें वायरल वीडियो में प्रपोज कर रहे हैं। यह एक्ट दोनों ने शूट के लिए किया है।  

Image Credit : इंस्टाग्राम -@urf7i

उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस नए शो का वीडियो ही पोस्ट किया है। इसके साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है- ‘ये इश्क नहीं आसान बस इतना समझ लीजिए, धोखे का खतरा है, रोका (सगाई) करके जाना है।’

Image Credit : इंस्टाग्राम@urf7i

उर्फी और हर्ष गुजराल के इस शो में कुछ सिंगल प्रतियोगी हिस्सा लेंगे। वह यहां अपने प्यार को, कनेक्शन को, कंपैटिबिलिटी को परखेंगे। आखिर में जो इन चीजों में सफल होगा, उस प्रतियोगी का रोका या सगाई शो में होगी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@urf7i

वैसे सोशल मीडिया पर ‘एगेज्ड रोका या धोखा’ को ट्रोल भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह कुछ चर्चित डेटिंग रियालिटी शो से इंस्पायर है। साथ ही कुछ लोगों ने इस सस्ती कॉपी भी कहा। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

उर्फी की बात करें तो पहले भी वह कई टीवी रियालिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं, उन्हें होस्ट भी कर चुकी हैं। साथ ही वह इंस्टाग्राम पर अपने हटकर फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

‘हमको दीवाना कर गए….’ मेलबर्न की बारिश में शहनाज गिल ने मैरून ड्रेस में बिखेरा जलवा

इस्टाग्राम- @shehnaazgill
Read Now