अमर उजाला
Fri, 21 February 2025
अकसर ही उर्फी जावेद अपने अतरंगी पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में जब पैपराजी ने मुंबई में एक जगह पर उनकी फोटो क्लिक की तो उर्फी बिल्कुल सादे ड्रेसअप में दिखीं।
उर्फी का चेहरा काफी उतरा हुआ था, उनके चेहरे पर दर्द साफ झलक रहा था। दरअसल, उर्फी को हाल-फिलहाल चोट लगी है।
पैपराजी ने उर्फी की जो फोटो ली हैं, उसमें उनका एक हाथ नीला नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था कि हाथ जल गया था और उस पर दवाई लगी हुई है।
उर्फी के साथ यह दुर्घटना कैसी हुई। इस बारे में इंफ्लुएंसर ने कुछ नहीं बताया है।
उर्फी के करियर फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल के साथ एक रियालिटी शो होस्ट करेंगी। इस शो का नाम ‘एंगेज्ड रोका या धोखा’ है।
रश्मिका मंदाना-करिश्मा कपूर, अभिनेत्रियों को भा गया भारतीय पहनावा