27 की होने वाली हैं उर्फी, बढ़ती उम्र पर एक्ट्रेस ने कर दी ये समझदारी वाली बात

अमर उजाला

Tue, 10 September 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम

अक्सर अपने कपड़ों और लुक्स पर बात करने वाली उर्फी आज अचानक उम्र और उम्र के साथ जिंदगी में होने वाले बदलावों पर बात करती नजर आईं
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

उर्फी ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'एक पल ऐसा आएगा, जब आपको एहसास होगा कि आप 27 साल के हो गए हैं, जबकि कल आप सिर्फ 17 साल के थे'

Image Credit : इंस्टाग्राम

आगे लिखा है, 'और आप यह नहीं बता पाएंगे कि कैसे एक दशक बीत गया और आपकी जिंदगी पहले और बाद में बंट गई, जवानी का जोश कम हो जाएगा और कुछ भी नहीं बदलेगा'

Image Credit : इंस्टाग्राम
उर्फी ने लिखा है,'जब आप सस्ते मोबाइल फोन से ली गईं पुरानी तस्वीरों और धुंधले वीडियो को देखेंगे तो आपको सब कुछ अलग लगेगा, खुशबू आपको बचपन और कुछ ऐसे दोस्तों की याद दिलाएगी जिनसे आप अब बात नहीं करते'
Image Credit : सोशल मीडिया

साथ ही लिखा है, 'हैंगआउट फिर से मिलने-जुलने का मौका बन जाएंगे और मां की जली हुई पाई आपके लिए अब तक का सबसे अच्छा खाना बन जाएगी'
 

Image Credit : इंस्टाग्राम
आगे लिखा है, 'कुछ दिनों में आप उन 10 सालों के बारे में कुछ भी नहीं दिखा पाएंगे, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आप सांस लेना याद रखेंगे, धूप में बाहर जाएंगे और थोड़ा जिएंगे, क्योंकि कल आप 37 साल के भी होंगे'
 
Image Credit : इंस्टाग्राम- उर्फी जावेद

साड़ी में निखरीं प्रज्ञा, ईयरिंग्स पर अटका फैंस का दिल

इंस्टाग्राम @jaiswalpragya
Read Now