अमर उजाला
Mon, 26 August 2024
विक्की कौशल जल्द एक्शन, रोमांस और थ्रिलर से भरपूर फिल्मों में नजर आएंगे
इन दिनों विक्की कौशल अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'छावा' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं
सबसे पहले विक्की की फिल्म 'छावा' रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है
'लव एंड वॉर' की बात करें तो यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली करेंगे। इसमें विक्की के अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नजर आएंगे
अब बात करें साल 2019 में आई फिल्म 'लुका छुप्पी' की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसका दूसरा पार्ट भी आएगा, जिसमें विक्की नजर आएंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'तख्त' एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें कई स्टार्स नजर आएंगे
पैपराजी को जान्हवी कपूर ने क्यों कहा 'शर्म आ रही है'