बड़े दक्षिण भारतीय अभिनेताओं की 2024 में आने वाली एक्शन फिल्में

अमर उजाला

Thu, 25 July 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @studiogreen_official/@jrntr/@dhanushkraja

साल 2024 में कई दक्षिण भारतीय अभिनेताओं की एक्शन फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, इनमें 'रायन', 'देवरा', 'वैट्टेयन' और 'थंगालान' शामिल हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @jrntr

सभी फिल्मों में बड़े अभिनेताओं ने काम किया है और दर्शक अपने-अपने पंसदीदा कलाकार को एक्शन करते हुए देखने के लिए उतावले हो रहे हैं

Image Credit : PTI

धनुष की 50वीं फिल्म 'रायन' 26 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, ट्रेलर में दिख रहा बहता हुआ खून और मारधाड़ इस ओर इशारा कर रहे हैं कि दर्शकों को कई एक्शन सीन देखने का मौका मिलेगा, इसमें एक ऐसे शख्स की कहानी दिखेगी, जो अपने परिजनों की मौत का बदला लेने की ठानता है

Image Credit : इंस्टाग्राम @dhanushkraja

जूनियर एनटीआर फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' भी इसी साल रिलीज होने वाली है, इस एक्शन ड्रामा फिल्म को 27 सितंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा, इसका निर्देशन कोराताला शिवा कर रहे हैं, इसमें सैफ अली खान विलेन के रोल में दिखेंगे
Image Credit : इंस्टाग्राम @jrntr

रजनीकांत की नई फिल्म 'वेट्टैयन' एक तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म है, इसे अक्तूबर, 2024 में रिलीज किया जाएगा, इसमें फहाद फाजिल, अमिताभ बच्चन, दुशारा विजयन, मंजू वारियर, रोहिणी, रितिका सिंह और राणा दग्गुबाती भी दिखाई देंगे

Image Credit : इंस्टाग्राम @lycaproductions

विक्रम की फिल्म 'थंगालान' 2024 में आने वाली चर्चित एक्शन फिल्मों की सूची में शामिल हैं,  इसमें दर्शकों को कोलार गोल्ड फील्ड्स में हुई कुछ वास्तविक घटनाओं को देखने का मौका मिलेगा, इसे 15 अगस्त, 2024 को रिलीज किया जाएगा

Image Credit : इंस्टाग्राम @studiogreen_official

लंदन में परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखे चिरंजीवी

एक्स: @KChiruTweets
Read Now