रेस्त्रां में नहीं मिली एंट्री तो भड़क उठीं उर्फी उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं एक्ट्रेस को उनके पहनावे के लिए अक्सर ट्रोल्स का शिकार होना पड़ जाता है वहीं, अब उर्फी ने लेटेस्ट पोस्ट साझा करते हुए बड़ा खुलासा किया है, साथ ही भड़कती भी नजर आई हैं उर्फी जावेद को उनके आउटफिट की वजह से बीते दिन मुंबई के एक रेस्त्रां में एंट्री नहीं मिली इसी को लेकर उर्फी ने भड़ास निकालते हुए लिखा है, 'क्या है ये सब? क्या यह सच में 21वीं सदी वाली मुंबई है' उर्फी ने आगे लिखा, 'मुझे आज एक रेस्त्रां में एंट्री देने से मना कर दिया गया। कोई बात नहीं अगर आप मेरे फैशन चुनाव से सहमत नहीं हैं' उर्फी यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने आगे जोड़ा, ' इसके कारण मेरे साथ अलग तरह का व्यवहार मत करिए और अगर आप यह बात मान रहे हैं तो इसे स्वीकार करिए' उर्फी जावेद ने आखिरी में लिखा, 'कोई फालतू का बहाना मत बनाइये। गुस्से में हूं। जोमैटो इंडिया कृपया इस मामले का संज्ञान लीजिए' सीटिए