उर्वशी रौतेला ने फ्रेंच फुटबॉलर को बताया दोस्त अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का नाम इन दिनों फुटबॉलर करीम बेंजेमा से जोड़ा जा रहा है एक हालिया साक्षात्कार में उर्वशी ने इस मामले पर बातचीत की उर्वशी ने हिंदी रश से करीम के साथ डेटिंग की अफवाहों पर बात करते हुए कहा कि वो दोनों अच्छे दोस्त हैं करीम की तारीफ करते हुए उर्वशी ने कहा कि वो काफी अनुशासित इंसान हैं और मुझे प्रेरित भी करते हैं उनका दिमाग जिस तरह से काम करता है, वो मुझे भाता है, उनके खेल के स्किल कमाल के हैं मालूम हो कि उर्वशी का नाम क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ भी जुड़ चुका है d