अमर उजाला
Wed, 14 May 2025
आज कई एक्ट्रेसेस ने अपनी फोटो, लुक सोशल मीडिया पर साझा किए हैं, इसमें उर्वशी रौतेला भी शामिल हैं। उर्वशी ने कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट से अपना लुक साझा किया है।
दिशा पाटनी ने भी अपना एक बोल्ड लुक वाला फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
रुबीना दिलैक ने भी एक फनी फोटो फैंस के साथ शेयर किया है।
मेधा शंकर ने भी अपनी आने वाली फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' की शूटिंग शुरू होने की जानकारी देते हुए एक फोटो साझा किया है।
अनन्या पांडे ने भी अपनी एक प्यारी सी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है।
काजोल ने अपने पति अजय देवगन और बेटे युग देवगन की एक वीडियो, फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की है। अजय और युग फिल्म 'कराटे किड लीजेंड' की हिंदी डबिंग के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। इस फिल्म के हिंदी वर्जन में अजय और युग की आवाज सुनाई देगी।
रुपाली गांगुली ने भी अपने सीरियल 'अनुपमा' के सेट एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन के साथ शो 'लाफ्टर शेफ 2' के सेट से एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
एक्ट्रेस शनाया ने भी अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर बिना मेकअप लुक वाली अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
कान में पहुंचे टॉम क्रूज, इस फिल्म की होगी स्क्रीनिंग