अमर उजाला
Tue, 13 May 2025
प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से बात करती हैं और उनके सवालों के जवाब देती हैं।
हाल ही में प्रिति जिंटा से एक यूजर ने एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिस पर प्रीति जिंटा काफी ज्यादा भड़क गईं और उसे खरी-खोटी सुना दी।
प्रिति जिंटा आईपीए फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की सह-मालकिन हैं। उनकी टीम में ग्लेन मैक्सवेल हैं। टीम में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं है।
इस पर यूजर ने प्रीति से पूछा 'मैम मैक्सवेल की आपसे शादी नहीं हुई, इसलिए वो आपकी टीम से अच्छा नहीं खेलता?' यह बात प्रीति को बुरी लगी।
प्रीति ने यूजर को लताड़ लगाते हुए जवाब दिया 'क्या आप यह सवाल सभी टीमों के पुरुष टीम मालिकों से पूछेंगे, या यह भेदभाव सिर्फ महिलाओं के लिए है?'
उन्होंने आगे लिखा 'मुझे कभी नहीं पता था कि महिलाओं के लिए कॉर्पोरेट सेटअप में जीवित रहना कितना मुश्किल है। क्रिकेट में आने के बाद मुझे पता चला।'
उन्होंने लिखा 'मुझे पता है आपने यह सवाल मजाक में पूछा है। अगर आप वास्तव में समझते हैं कि आप क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह अच्छा नहीं है!'
उन्होंने लिखा 'मैंने पिछले 18 साल से मेहनत करके अपना मुकाम हासिल किया है, इसलिए कृपया मुझे वह सम्मान दें, जिसकी मैं हकदार हूं और लिंग पक्षपात करना बंद करें।'
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं। वह इस सत्र में 7 मैचों में महज 48 रन बना पाए।
जींस और ब्रालेट में शमा सिकंदर ने दिखाईं दिलकश अदाएं