वैभव से पहले ये गायक जीत चुके हैं 'इंडियन आइडल' की ट्रॉफी

अमर उजाला

Mon, 4 March 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम


कानपुर के वैभव गुप्ता ने 'इंडियन आइडल 14' की ट्रॉफी जीत कर अपना भौकाल टाइट कर दिया है 
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

आइए आज आपको उन गायकों के बारे में बताते हैं जो वैभव से पहले 'इंडियन आइडल' की ट्रॉफी को अपने नाम कर चुके हैं और बॉलीवुड में वे आज एक मशहूर सिंगर के तौर पर पहचाने जाते हैं 
Image Credit : इंस्टाग्राम

इस लिस्ट में अभिजीत सावंत का नाम सबसे पहले आता है, वे 'इंडियन आइडल 1' के विजेता रह चुके हैं और कई फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग भी कर चुके हैं 
 
Image Credit : इंस्टाग्राम


वहीं संदीप आचार्य 'इंडियन आइडल 2', प्रशांत तमांग 'इंडियन आइडल 3' और सौरभी देववर्मा 'इंडियन आइडल 4' की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं 
Image Credit : इंस्टाग्राम

श्री राम मयनपति 'इंडियन आइडल 5' जीत चुके हैं और गायकी के अलावा वे फिल्मों में भी एक्टिंग कर रहे हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम


'इंडियन आइडल 6' के विजेता विपुल मेहता रहें, अंजना ने 'इंडियन आइडल 7' और 'इंडियन आइडल 8' की ट्रॉफी को अनन्या ने अपने नाम किया 
 

Image Credit : इंस्टाग्राम


सलमान अली 'इंडियन आइडल 10' की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद सलमान खान के लिए प्लेबैक सिंगिंग कर चुके हैं 
 

Image Credit : इंस्टाग्राम


सनी हिंदुस्तानी 'इंडियन आइडल 11', पवदीप 'इंडियन आइडल 12' और ऋषि सिंह 'इंडियन आइडल 13' जीत चुके हैं 
 

Image Credit : इंस्टाग्राम


अब देखना दिलचस्प है की वैभव बॉलीवुड में अपनी पहचान बना पाते हैं या गुमनामी के अंधेरे में खो जाते हैं 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

कब रिलीज होगी 'पंचायत 3'? सचिव जी ने दिया जवाब

सोशल मीडिया
Read Now