अमर उजाला
Wed, 24 April 2024
वरुण धवन आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं, अभिनेता का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था
वरुण बचपन से ही अभिनेता बनना चाहते थे और गोविंदा को अपना आदर्श मानते थे, उन्होंने नॉटिंघम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की
पढ़ाई के दौरान पार्ट टाइम लंदन के नाइटक्लब में शराब बेची और कॉलेज में पैंप्लेट तक बांटे थे, वे खुद मेहनत से काम करना चाहते थे
फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बाद भी वरुण के पिता डेविड धवन ने उन्हें अपने होम प्रोडक्शन के तले लॉन्च करने से साफ इनकार कर दिया था
डेविड धवन चाहते थे कि वरुण खुद काम की तलाश करें, जिसके बाद वरुण को करण जौहर ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लॉन्च किया
वरुण धवन कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं, अब वे 'सिटाडेल' और 'बेबी जॉन' में धमाल मचाएंगे
आखिर रुबीना दिलैक को क्यों लेनी पड़ी काउंसलर की मदद!