अमर उजाला
Wed, 8 May 2024
आज वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल का जन्मदिन है।
अपनी पत्नी के साथ विदेश में उनका जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं वरुण धवन
वरुण ने अपना और नताशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।
इस वीडियो को शेयर कर वरुण ने कैप्शन में लिखा, ''हैप्पी बर्थ डे मेरा ख्याल रखने वाली, लव यू हमेशा के लिए...।''
नताशा का खुदका एक फैशन डिजाइन हाउस है, जिसका नाम नताशा दलाल लेबल है। नताशा का यह लेबल ब्राइडल और पार्टी आउटफिट्स के लिए मशहूर है।
नताशा उनकी क्लासमेट थीं और फिर वे दोनों दोस्त बने। कुछ दिनों की दोस्ती के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे और फिर दोनों ने 2021 में शादी कर ली थी।
This browser does not support the video element.
18 फरवरी को वरुण धवन ने पत्नी की प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैंस के साथ साझा की थी। शादी के 3 साल बाद कपल अब दोनों पेरेंट बनने जा रहा है।
फिल्में ही नहीं, टीवी सीरियल्स का निर्देशन भी कर चुके हैं अनुराग