अमर उजाला
Thu, 24 April 2025
दोस्ती कब प्यार में बदल जाए ये किसी के लिए कह पाना बहुत मुश्किल है। ऐसा ही कुछ वरुण धवन और नताशा की लव स्टोरी का हाल है।
वरुण धवन आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम अभिनेता की लव लाइफ के बारे में जानेंगे कि कैसे वह अपनी पत्नी नताशा के प्यार में पड़े?
वरुण धवन और नताशा एक दूसरे को बचपन से जानते थे। दोनों ने साथ में पढ़ाई की और काफी अच्छे दोस्त भी थे।
जब वरुण को नताशा के लिए अपनी फीलिंग्स का एहसास हुआ तो अभिनेता को नताशा को इंप्रेस करने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी।
वरुण धवन को नताशा ने चार बार रिजेक्ट किया था। हालांकि, वरुण ने हार नहीं मानी और नताशा को अपने प्यार में गिरा लिया।
वरुण धवन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह दोनों 12वीं तक अच्छे दोस्त थे। अभिनेता ने कहा था, मैं येलो हाउस में था और वो रेड हाउस में। हम बास्केटबॉल कोर्ट में थे।
‘वो मेरे सामने से आ रही थी और बस वही उसे देखकर पहली झलक में मुझे इस बात का एहसास हुआ कि मैं नताशा के प्यार में हूं।'
इसके बाद वरुण ने नताशा को चार बार प्रपोज किया और हर बार उन्होंने वरुण को रिजेक्ट कर दिया। हालांकि, वरुण ने अपनी कोशिश जारी रखी और नताशा को डेट किया। वरुण और नताशा 24 जनवरी 2021 को शादी के बंधन में बंध गए।
इस वजह से पहलगाम नहीं जाते हैं शाहरुख खान