अमर उजाला
Sat, 5 July 2025
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
शेयर की गई तस्वीरों में अभिनेता अपने पेट डॉग के साथ नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर में अभिनेता डॉग के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी बेटी भी बैठी दिखाई दे रही हैं।
इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में एक्टर जमीन पर लेटकर डॉग के साथ खेल रहे हैं। कैप्शन में अभिनेता ने लिखा कि उनका राजा बाबू।
इन तस्वीरों में कई एक्टर्स ने प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री मौनी रॉय ने लाल दिल वाला इमोजी बनाते हुए लिखा कि क्यूटीज।
इसके अलावा हुमा कुरैशी ने तीन दिल वाला इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है।
वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें 'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म में देखा जाएगा। इसमें अभिनेता के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी नजर आएंगी।
जैकलीन फर्नांडीज के लुक्स और डांस मूव्स के कायल हुए फैंस, बोले- ‘अप्सरा’