अमर उजाला
Sun, 27 April 2025
वरुण धवन ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। अब वह अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
वरुण धवन मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ अपनी अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग कर रहे हैं।
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वरुण ने फिल्म के बारे में जानकारी दी कि उन्होंने 'है जवानी तो इश्क होना है' के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है।
उन्होंने लिखा 'मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के हमारे आउटडोर शेड्यूल की शुरुआत करने का मौका मिला।"
'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म की शूटिंग का आधा हिस्सा पहले ही पूरा हो चुका है।
बताया जाता है कि फिल्म में मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, चंकी पांडे, राकेश बेदी और अली असगर जैसे कलाकार हैं।
पावर-पैक कास्ट और बेहतरीन कहानी और धवन ब्रांड की कॉमेडी के साथ 'है जवानी तो इश्क होना है' एक फुल-ऑन एंटरटेनर बनने जा रही है।
वरुण धवन ने हाल ही में जान्हवी कपूर के साथ 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की शूटिंग पूरी की है।
सपना चौधरी ने सिल्वर ग्रे साड़ी पहन लूटा फैंस का दिल, यूजर बोले- चांद सी खूबसूरत