अमर उजाला
Thu, 3 April 2025
अभिनेत्री जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड और अभिनेता वीर पहाड़िया के भाई शिखर पहाड़िया आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
इस मौके पर उनके भाई और एक्टर वीर पहाड़िया ने अपने भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
वीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और शिखर के बचपन की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों काफी छोटे और क्यूट नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर को साझा करते हुए वीर ने साधारण तरीके से शिखर को मेंशन करते हुए ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखा है। साथ में दिल और किस वाले इमोजी बनाए हैं।
ये तस्वीर वीर और शिखर की आपसी बॉन्डिंग और भाईचारे को दर्शाती है। दोनों अक्सर कई मौकों पर साथ दिखते हैं।
वीर पहाड़िया ने इसी साल आई फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से बॉलीवुड में अपनी एंट्री की है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई।
फिल्म में वीर के अभिनय की तो तारीफ हुई ही, लेकिन फिल्म के गाने ‘रंग’ में उनके डांस को काफी पसंद किया गया। जो काफी वायरल भी हुआ।
कैमरे से होंठ छिपाते नजर आईं रकुल प्रीत सिंह, यूजर्स ने दिया अजब-गजब रिएक्शन