मनमौजी महमूद का था अलग रुतबा

अमर उजाला

Wed, 29 September 2021

Image Credit : Social Media
अपनी बेहतरीन कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाने वाले कॉमेडी किंग महमूद अली का आज जन्मदिन है
Image Credit : Social Media

महमूद का जन्म 29 सितंबर 1933 को मुंबई में हुआ था और 23 जुलाई, 2004 को महमूद इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए

Image Credit : Social Media

उनकी यादगार फिल्मों में कुछ हैं- भूत बंगला, पड़ोसन, बॉम्बे टू गोवा, गुमनाम, कुंवारा बाप, उन्होंने अपने दौर के लगभग सभी अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ काम किया

Image Credit : Social Media

उनकी लोकप्रियता का आलम कुछ ऐसा था कि उन्हें फिल्म के लीड हीरो से भी ज्यादा फीस ऑफर होती थी

Image Credit : Social Media

वो अकेले ऐसे एक्टर थे, जो दर्शकों को अपनी एक्टिंग से खूब हंसाते और खूब रुलाते भी थे

Image Credit : FILM

महमूद के पिता मुमताज अली बॉम्बे टॉकीज स्टूडियो में काम किया करते थे, घर की माली हालत ठीक ना होने के कारण शुरुआती दिनों में महमूद ने अंडे बेचने और टैक्सी चलाने जैसे काम भी किए

Image Credit : Social Media

साल 1943 में उन्हें पहली बार बॉम्बे टॉकीज की फिल्म 'किस्मत' में किस्मत आजमाने का मौका मिला था, अपने अभिनय के दम पर महमूद ने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया

Image Credit : Social Media

आहाना का हॉट ग्रीन अंदाज

aahana kumar instagram
Read Now