अमर उजाला
Sat, 28 September 2024
तिरुपति लड्डू विवाद को लेकर साउथ इंडस्ट्री में भी सितारों के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है, कई सितारे इस पर टिप्पणी कर रहे हैं
वहीं, सुपरस्टार रजनीकांत ने शनिवार, 28 सितंबर को तिरुपति लड्डू विवाद पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया
चेन्नई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया, जहां एक रिपोर्टर ने उनसे लड्डू में पशु वसा की मौजूदगी को लेकर विवाद पर प्रतिक्रिया मांगी
अभिनेता मुस्कुराते रहे और पत्रकारों से कहा "माफ करें, कोई टिप्पणी नहीं, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
रजनीकांत अपने शानदार फिल्मी करियर के लिए जाने जाते हैं, वे हमेशा से ही विवादास्पद मामलों पर टिप्पणी करने से बचते रहे हैं
यह एक और मामला ऐसा था, जहां उन्होंने देश में तूफान मचाने वाले मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त करने के बजाय चुप रहने का फैसला किया
‘वुमन ऑफ द ईयर के अवॉर्ड’ से सम्मानित हुईं सामंथा, ट्रांसपेरेंट ग्रीन गाउन में लगीं बेहद खूबसूरत